Friday, March 6, 2026
Homeghazipurइंटरमीडिएट की परीक्षार्थियों को हमलावरों ने जमकर पीटा, जांच में जुटी पुलिस

इंटरमीडिएट की परीक्षार्थियों को हमलावरों ने जमकर पीटा, जांच में जुटी पुलिस

संवाददाता इकरामूल हक

गाजीपुर के सैदपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र पर अज्ञात हमलावरों ने लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में छात्र ज़ैद होदा घायल हो गया और उसकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना देवकली ब्लॉक के चितोड़ा गांव के पास हुई।

ज़ैद होदा अपने दोस्त मोजाहिद के साथ भितरी से महिचा इंटरमीडिएट की परीक्षा देने स्कूटी से जा रहा था। रास्ते में कुछ अज्ञात लड़कों ने उन्हें रोककर लाठियों से मारपीट की। ज़ैद के सिर और हाथ में चोटें आई हैं। हमलावर गाली-गलौज करते हुए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। अन्य परीक्षार्थियों के बीच-बचाव करने पर हमलावर भागे।

परीक्षा देने के बाद ज़ैद ने वापस आकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने सैदपुर कोतवाली में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना अध्यक्ष सैदपुर वीरेंद्र प्रताप ने बताया कि एक तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments