Tuesday, October 20, 2026
Homepolice newsरोडवेज क्षेत्र में गुम हुआ बैग कुछ ही समय में बरामद

रोडवेज क्षेत्र में गुम हुआ बैग कुछ ही समय में बरामद

युसूफ खान

वाराणसी थाना सिगरा की रोडवेज चौकी पर एक सराहनीय कार्यवाही हुई। नफीस अहमद निवासी प्रयागराज ने रोडवेज चौकी पर सूचना दी कि उनकी फूफी दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को अपनी भाभी की मिट्टी के सिलसिले में प्रयागराज से वाराणसी आई हुई थीं। इसी दौरान उनका एक मीडियम साइज का एरिस्टोक्रेट बैग रोडवेज क्षेत्र में कहीं गुम हो गया।

सूचना मिलते ही रोडवेज चौकी इंचार्ज विकास सिंह एवं उनके साथ तैनात सिपाहियों ने तुरंत खोजबीन शुरू की। कुछ ही समय में बैग को सकुशल ढूंढ लिया गया और आवेदक नफीस अहमद को सही-सलामत सुपुर्द कर दिया गया।

इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही के लिए नफीस अहमद ने पुलिस टीम को शाबाशी दी तथा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में बैग वापस मिल जाना वाकई सराहनीय है।

बैग को सकुशल बरामद करने वाली टीम:

उप निरीक्षक विकास सिंह
हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार सिंह
कांस्टेबल ओमप्रकाश सिंह
कांस्टेबल रवि प्रकाश

थाना सिगरा कमिश्नरेट की इस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments