Tuesday, October 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबोले डिप्टी सीएम 2027 में सपा का होगा सफाया,एमएलसी चुनाव में सभी...

बोले डिप्टी सीएम 2027 में सपा का होगा सफाया,एमएलसी चुनाव में सभी सीटें भाजपा जीत रही है।

ब्यूरो चीफ

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को प्रयागराज-झांसी स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह में प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आगामी चुनावों में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 11 एमएलसी सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेगी और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ कर दिया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश में सुशासन स्थापित हुआ है और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश में नई कार्यसंस्कृति स्थापित की है। केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले प्रदेश में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का माहौल था, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में विकास योजनाओं का संचालन बिना भेदभाव किया जा रहा है। सरकारी नौकरियों में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को योग्यता के आधार पर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने काम किया है।उपमुख्यमंत्री ने प्रयागराज-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर का परिचय कराते हुए कहा कि वह लंबे समय से शिक्षकों और अधिवक्ताओं के बीच रहकर उनसे संपर्क बनाए हुए हैं। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित प्रबुद्धजनों, शिक्षकों और अधिवक्ताओं से प्रत्याशी को समर्थन और आशीर्वाद देने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं और समर्थकों के सहयोग से भाजपा प्रत्याशी चुनाव में जीत हासिल करेंगे।इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने शिक्षकों, अधिवक्ताओं और प्रबुद्ध वर्ग से सहयोग मांगा।
सम्मेलन में प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, विधायक राजेंद्र पटेल, विकास गुप्ता, जय कुमार सिंह, पूर्व मंत्री रणवेंन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी, क्षेत्रीय महामंत्री राजेश सिंह पटेल, सुधा मौर्या, मनोज शुक्ला, रमाकांत त्रिपाठी, दिनेश बाजपेई, प्रमोद द्विवेदी, आशीष मिश्रा और मुखलाल पाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान इनके अलावा जिला संयोजक उदय लोधी, सह संयोजक कमलेश योगी, विधानसभा संयोजक प्रवीण सिंह, अभिषेक शुक्ला, विमलेश पांडेय, आरपी मौर्या, राजेश सिंह, पंकज त्रिपाठी, जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी, पुष्पराज पटेल, जिला उपाध्यक्ष नीरज सिंह, अपर्णा सिंह गौतम, कुलदीप भदौरिया, रेखा मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, संतोष गुप्ता, ओम मिश्रा, सुमित द्विवेदी, अन्तुल अवस्थी, अखिलेश कुमार, अभिजीत भारती, नितिन सिंह, स्वरूप राज सिंह जूली और रोहित तोमर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अधिवक्ता, शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक, भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments