रमेश प्रसाद सोनी उत्तर प्रदेश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के शुभारंभ पर समस्त परीक्षार्थियों को हार्दिक शुभाशीष एवं मंगलकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बोर्ड परीक्षाएं केवल शैक्षणिक योग्यता का मूल्यांकन भर नहीं हैं, बल्कि यह विद्यार्थियों के धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास की भी परीक्षा होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा में शामिल होने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि वर्ष भर की गई कठिन मेहनत अवश्य ही सफल परिणाम में परिवर्तित होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा अपनी तैयारी पर भरोसा रखें और पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें।
अंत में मुख्यमंत्री ने माँ सरस्वती से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा सभी परीक्षार्थियों पर बनी रहे और वे उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हों।
बोर्ड परीक्षार्थियों को मुख्यमंत्री का आशीर्वाद, परिश्रम और आत्मविश्वास से सफलता का संदेश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
