हैदर अली संवाददाता
दिलदारनगर (गाज़ीपुर)। यूपी बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत बुधवार को हाईस्कूल की प्रथम पाली में हिंदी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान उसीया स्थित जामिया राबिया बसरिया लिलबनात मदरसा की छात्राओं ने दीन इस्लामी तालीम के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा की मिसाल पेश करते हुए परीक्षा में प्रतिभाग किया।
परीक्षा केंद्र पर छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। निर्धारित समय से पूर्व पहुंची छात्राओं की सघन जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा सुरक्षा और शुचिता के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया।
शिक्षकों एवं अभिभावकों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है। दीनी और दुनियावी शिक्षा को साथ-साथ ग्रहण कर बेटियां न केवल शिक्षित बन रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त समाज की नींव भी रख रही हैं।
स्थानीय लोगों ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का यह समन्वय बेटियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
दीनी तालीम के साथ आधुनिक शिक्षा की मिसाल: मदरसे की छात्राओं ने दी यूपी बोर्ड परीक्षा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
