Monday, October 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सरकारनवमी पर दुर्गा मंदिरों में हुआ भव्य हवन-पूजन, भक्तों ने कीसुख-समृद्धि की...

नवमी पर दुर्गा मंदिरों में हुआ भव्य हवन-पूजन, भक्तों ने कीसुख-समृद्धि की कामना।

समाचार भारत सुभाष गुप्ता रिपोर्टर गंगापार

फूलपुर प्रयागराज। शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में विधि-विधान से मां दुर्गा की आराधना की गई। पूजा-अर्चना के बाद विशाल हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। विकासखंड सांसों
दुर्गाधाम मंदिर रामनाथ पट्टी में पुजारी मुन्ना दुबे ने मां का फूल-मालाओं से भव्य श्रृंगार कर पूजन-अर्चन कराया। इसके बाद आयोजित हवन-यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कीं। इसी प्रकार रामनाथ पट्टी, ललचहा, माता चौरा सहसों, टटिहरा और रुदापुर सहित विभिन्न गांवों के दुर्गा मंदिरों में भक्तों ने मां को माला, फूल, चुनरी, नारियल और प्रसाद चढ़ाकर आशीर्वाद लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments