Friday, March 6, 2026
HomeBlogमरदह CHC में बंद अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीनों को लेकर एमएलसी से...

मरदह CHC में बंद अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीनों को लेकर एमएलसी से मिले राजीव यादव


आनंद कुमार संवाददाता
मरदह (गाज़ीपुर)। क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव व मरदह प्रथम से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी राजीव यादव ‘राजू’ ने एमएलसी आशुतोष सिन्हा से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।
मुलाकात के दौरान राजीव यादव ने अवगत कराया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीनें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। मशीनों के बंद रहने से गरीब एवं मध्यम वर्गीय मरीजों को काफी आर्थिक व मानसिक परेशानी उठानी पड़ रही है। जांच के लिए उन्हें जिला अस्पताल या निजी डायग्नोस्टिक सेंटर का सहारा लेना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त खर्च बढ़ रहा है।
टेक्नीशियन की कमी बनी वजह
इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी रवि रंजन ने बताया कि तकनीशियन की कमी के कारण मशीनें चालू नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही व्यवस्था बहाल करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
एमएलसी ने दिया सकारात्मक आश्वासन
एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने समस्या को गंभीरता से सुनते हुए कहा, “जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है। मैं इस विषय में शीघ्र ही संबंधित उच्चाधिकारियों से वार्ता कर बंद पड़ी मशीनों को पुनः चालू कराने का हरसंभव प्रयास करूंगा।”
राजीव यादव ने कहा कि मरदह क्षेत्र के दर्जनों गांवों की हजारों की आबादी इन सुविधाओं के अभाव में लंबे समय से परेशान है। यदि अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे सेवाएं पुनः प्रारंभ हो जाती हैं तो मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर जांच सुविधा मिल सकेगी और अनावश्यक खर्च से राहत मिलेगी।
मुलाकात के दौरान राजीव यादव के साथ कई समर्थक भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments