
समाचार भारत सुभाष गुप्ता रिपोर्टर गंगापार।
फूलपुर प्रयागराज सहसों स्थित एसवीएलपी स्कूल एंड कॉलेज में दशहरे पर विद्यार्थियों ने प्रभु श्रीराम और रावण के युद्ध का सजीव मंचन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने सत्य, नैतिकता और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
विद्यालय के निदेशक अर्पित बिंद ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे आयोजन बच्चों में नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को विकसित करने के साथ उन्हें आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे।
