ब्यूरो चीफ


गांजे की अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये, बिहार के बक्सर का निवासी है गिरफ्तार अभियुक्त
रेवतीपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवतीपुर पुलिस ने एक युवक को एक किलोग्राम अवैध गांजा और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर को पकड़ी मोड़ पुलिया पर चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक बृज भूषण दुबे ने हमराहियों के साथ छोटे राम पुत्र उमाशंकर राम को गिरफ्तार किया। वह बिहार के बक्सर जिले के नगर थाना क्षेत्र के नई बाजार अकरौला गांव का निवासी है और उसकी उम्र करीब 25 वर्ष है।
पुलिस ने गांजा और मोटरसाइकिल बरामदगी के आधार पर रेवतीपुर थाने में मुकदमा संख्या 121/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में अभियोग दर्ज किया है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ, उपनिरीक्षक बृज भूषण दुबे और हमराही पुलिसकर्मी शामिल रहे।
