Monday, October 19, 2026
HomeBlogयूपीआई फ्रॉड की पूरी धनराशि खाते में वापस पहुंची; पीड़िता ने पुलिस...

यूपीआई फ्रॉड की पूरी धनराशि खाते में वापस पहुंची; पीड़िता ने पुलिस टीम का जताया आभार

रामकेश विश्वकर्मा संवाददाता

गाजीपुर, 19 अक्टूबर 2026। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस को सफलता मिली है। नोनहरा थाना स्थित साइबर हेल्प डेस्क की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से ऑनलाइन ठगी की शिकार हुई महिला के खाते में 5,000 रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी गई। पुलिस की इस पहल से पीड़िता को राहत मिली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नोनहरा थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी नीतू सिंह पत्नी राणा प्रताप सिंह के साथ यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई थी। ठगी की जानकारी होने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत संख्या 33109260235847 दर्ज की गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विनय सिंह के निर्देश पर साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नोनहरा थाने के साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी ने टीम के साथ कार्रवाई की। संयुक्त प्रयासों और एमआरएम पोर्टल के माध्यम से ठगी गई 5,000 रुपये की पूरी धनराशि सफलतापूर्वक पीड़िता के बैंक खाते में वापस कराई गई।

खाते में धनराशि वापस मिलने पर नीतू सिंह ने गाजीपुर पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार जताया। यह कार्रवाई साइबर ठगी के मामलों में समय पर शिकायत दर्ज कराने और पुलिस से संपर्क करने के महत्व को रेखांकित करती है।

पुलिस की अपील: किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि ठगी की रकम को वापस कराने के लिए समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments