Friday, March 6, 2026
Homeghazipurज्ञान, प्रकृति और अनुभव का संगम: भूगोल विभाग का शैक्षणिक पर्यटन सफल

ज्ञान, प्रकृति और अनुभव का संगम: भूगोल विभाग का शैक्षणिक पर्यटन सफल


गाज़ीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय मलिकपुरा के भूगोल विभाग द्वारा स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों का भौगोलिक शैक्षणिक पर्यटन दल मंगलवार प्रातः 8 बजे उत्साह और उमंग के साथ चंदौली जनपद के प्रसिद्ध प्राकृतिक स्थलों देवदरी जलप्रपात एवं राजदरी जलप्रपात के लिए रवाना हुआ।
यह शैक्षणिक भ्रमण महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० डॉ० दिवाकर सिंह के निर्देशन तथा पर्यटन प्रभारी डॉ० अभिषेक कुमार एवं डॉ० दिनेश कुमार सिंह के संरक्षण में संपन्न हुआ। निर्धारित समय पर पर्यटन दल गंतव्य स्थल पर पहुंचा, जहां प्राकृतिक सौंदर्य और भौगोलिक विविधताओं का प्रत्यक्ष अवलोकन कर विद्यार्थियों ने अध्ययन को जीवंत अनुभव में बदला। इस दल में कुल 40 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए।
यात्रा के दौरान विद्यार्थियों को क्षेत्र की भौगोलिक संरचना, यातायात व्यवस्था, आवास एवं परिवहन के साधन, स्थानीय विपणन तंत्र, औद्योगिक विकास की स्थिति, नदियों, पर्वतों, जलप्रपातों, घाटियों तथा चट्टानों के स्वरूप की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सहायक प्रोफेसर भूगोल श्री चंदन यादव एवं सहायक प्रोफेसर अर्थशास्त्र श्री चंदन जी ने विषयगत बिंदुओं को सरल और प्रभावी ढंग से समझाया। वहीं श्री आशीष कुमार सिंह ने समस्त व्यवस्थाओं का कुशल संचालन किया।
भूगोल विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ० अजय कुमार चौहान भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
इस शैक्षणिक पर्यटन ने विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर प्रकृति के सान्निध्य में सीखने का अवसर प्रदान किया। प्राकृतिक धरोहरों के बीच यह यात्रा ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय सिद्ध हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments