Monday, October 19, 2026
HomeBlogट्रेन से कटकर दिव्यांग की मौत

ट्रेन से कटकर दिव्यांग की मौत

समाचार भारत/विवेक सिंह ब्यूरो चीफ जौनपुर

जौनपुर जफराबाद।क्षेत्र के टकटकपुर गांव के पास वाराणसी रेलवे ट्रैक पर रविवार की देर शाम को ट्रेन से कटकर एक 38 वर्षीय दिव्यांग की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के कुतलुपुर गांव निवासी शिवकुमार चौहान पुत्र अमर सिंह चौहान देर शाम को लगभग सात बजे उक्त गांव के सामने वाराणसी की तरफ से आ रही मरुधर एक्सप्रेस से कट गया।उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे ने बताया कि मृतक के छोटे भाई लालबहादुर चौहान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments