
चार के खिलाफ जानलेवा हमला करने की दी तहरीर
समाचार भारत / मोहम्मद अरशद
खेतासराय(जौनपुर)। नगर में रविवार शाम बड़ी मस्जिद के पास दवा लेकर घर जा रहे 15 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट कर हमलावरों ने जख़्मी कर दिया। परिजनों का आरोप है कि चार युवकों ने किशोर को रोककर गाली-गलौज की और विरोध करने पर पंच, लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित के परिजनों ने तीन नामजद समेत चार युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
स्वजनों के अनुसार अब्दुल करीम पुत्र सोहराब (15) वर्ष रविवार शाम असलम कटरा स्थित एक होम्योपैथिक मेडिकल स्टोर से दवा लेकर लौट रहा था। बड़ी मस्जिद के पास पहुंचने पर चार युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि कहासुनी के बाद युवकों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया। पुलिस मामले के छानबीन कर रही है।
थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि परिजन की तरफ से तहरीर मिली है, जांच करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
