Monday, October 19, 2026
HomeBlogसमर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए विधायक त्रिभुवन राम ने...

समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए विधायक त्रिभुवन राम ने किया जनसंपर्क

विवेक राय संवाददाता

वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक त्रिभुवन राम ने स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव के मद्देनजर दानगंज स्थित बाबा डोमन देव महाविद्यालय एवं पुआरी खुर्द स्थित शर्मिला इंटरमीडिएट कॉलेज में जनसंपर्क कर चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान विधायक त्रिभुवन राम ने भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में प्रभावी अपील करते हुए कहा कि सभी सम्मानित स्नातक एवं शिक्षक मतदाता एकजुट होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाकर मजबूत जनसमर्थन प्रदान करें। उन्होंने सभी से चुनाव में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयास करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर बाबा डोमन देव महाविद्यालय के प्रबंधक लालबहादुर सिंह, शर्मिला इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक प्यारेलाल प्रजापति, विनोद सिंह, डीके सिंह, शिवाजी सिंह, कपिल नारायण पाण्डेय, हीरू सिंह, मोहन बाबू , वरुण सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments