Monday, October 19, 2026
Homeअपराधसंवेदनशील स्थलों पर रहेगी कड़ी नजर, विवाद और अफवाह पर तत्काल कार्रवाई

संवेदनशील स्थलों पर रहेगी कड़ी नजर, विवाद और अफवाह पर तत्काल कार्रवाई

समाचार भारत
संतकबीरनगर। दशहरा पर्व एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय ने कोतवाली खलीलाबाद में सभी चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शांति व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों, गश्त और संभावित विवादित बिंदुओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और किसी भी अफवाह या विवाद की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए। सीओ ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments