

समाचार भारत
पौली/संतकबीरनगर।पौली क्षेत्र के धौरहरा गाँव के दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ में दीप जलाकर संस्कारित जीवन जीने की सीख दी गई। इस दौरान कथा व्यास मानस कोकिल शुभम दास जी ने कहा कि संस्कारित जीवन जीने से मानव समाज को एक नई दिशा मिलती है। संस्कार मानव को आर्दश मानव जीवन की सीख देता है। मानव जीवन को आदर्श बनाने के लिए अनेक संस्कार है। जिसमे मुख्य रूप से पुंसवन, जाति कर्म, नामकरण, यज्ञोपवीत, विवाह, सहित मुख्य रूप से सोलह संस्कार के बारे में बताया गया। 1108 दिप जलाने के पश्चयात दीपयज्ञ में गायत्री महामंत्र से भावात्मक आहुति दी गई।और सोमवार को कथा समापन और भंडारे का कार्य क्रम हुआ।इस मौके पर देवेंद्र प्रसाद उर्फ चंदू यादव, उदय राज अग्रहरी राम यज्ञ यादव लल्लन यादव सुभाष अग्रहरि नरसिंह देवी चरण लाल यादव विकास आकाश शिव कुमार मौर्य संजय बर्मा, शैलेश यादव जितेंद्र कुमार अशोक प्रजापति सहित क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।
