Monday, October 19, 2026
HomeBlogशिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा ने तेज किया जनसंपर्क

शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा ने तेज किया जनसंपर्क

धनघटा में शिक्षक मतदाताओं से मिले भाजपा नेता, ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में मांगे वोट

संतकबीरनगर। शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। जनपद प्रभारी जयप्रकाश साह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने धनघटा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षक मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के पक्ष में मतदान की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान, विधानसभा संयोजक अमर राय, मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश राय, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू प्रसाद राणा, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री नारायण मिश्र समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।भाजपा नेताओं ने शिक्षकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में पूरी ताकत से जुटने और प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। भाजपा ने संपर्क अभियान के दौरान शिक्षकों के बीच प्रत्याशी के प्रति सकारात्मक रुझान होने का दावा किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments