Wednesday, April 22, 2026
HomeBlogहोली से पहले मिलावट पर सख्ती: गाजीपुर में विशेष अभियान, 7 खाद्य...

होली से पहले मिलावट पर सख्ती: गाजीपुर में विशेष अभियान, 7 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित


रमेश प्रसाद सोनी
गाजीपुर, 18 फरवरी 2026। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) दिनेश कुमार के निर्देशन में जनपद में आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से होली पर्व के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने हेतु अभिसूचना आधारित विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों से कुल 07 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए।
दिनांक 16 फरवरी 2026 को भितरी बाजार, सैदपुर स्थित रामजी राजभर के प्रतिष्ठान मेसर्स रामजी किराना स्टोर से मस्टर्ड ऑयल (सलोनी ब्रांड) का एक नमूना लिया गया।
दिनांक 17 फरवरी 2026 को महुआबाग गाजीपुर स्थित संजय गर्ग के प्रतिष्ठान मेसर्स वेरायटी जनरल स्टोर से काउ घी (Gits ब्रांड) का एक नमूना संग्रहित किया गया।
इसी क्रम में गोलाघाट गाजीपुर स्थित पुरूषोत्तम कुमार केसरी के प्रतिष्ठान मेसर्स राजेन्द्र एंड सन्स से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल (फॉर्च्यून ब्रांड) का एक नमूना लिया गया।
कोटिया चट्टी, मुहम्मदाबाद स्थित गोपाल कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान मेसर्स गोपाल इंटरप्राइजेज से डेट्स ब्लिस (Tauffa ब्रांड) तथा दानेदार घी (Mugdh ब्रांड) के एक-एक नमूने संग्रहित किए गए।
नवापुरा मोड़, युसुफपुर (मुहम्मदाबाद) स्थित ज्वाला चौरसिया के प्रतिष्ठान मेसर्स मोना स्वीट्स से छेना मिठाई का एक नमूना लिया गया।
वहीं बलुआ टप्पा कठउत, हरिहरपुर स्थित उमेश चन्द्र गुप्ता के प्रतिष्ठान से नमकीन (मोटू राम ब्रांड) का एक नमूना संग्रहित किया गया।
संग्रहित सभी नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश को जांच हेतु प्रेषित किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत यदि किसी प्रकार की मिलावट या मानक के विपरीत सामग्री पाई जाती है, तो संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह प्रवर्तन कार्रवाई आर.सी. पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय एवं गुलाबचंद गुप्ता मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों विपिन कुमार गिरि, धनंजय सिंह, अरविंद प्रजापति, पंकज कुमार कन्नौजिया एवं वीरेंद्र यादव की टीम द्वारा की गई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा और उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments