Monday, October 19, 2026
HomeBlogडिवाइन ग्लोबल स्कूल जमानियां में रामलीला मंचन और डांडिया उत्सव की रही...

डिवाइन ग्लोबल स्कूल जमानियां में रामलीला मंचन और डांडिया उत्सव की रही धूम, छात्राओं और अभिभावकों ने बिखेरे रंग


उपेन्द्र कुमार
सामाचार भारत

जमानियां क्षेत्र के हरपुर गांव स्थित डिवाइन ग्लोबल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। उत्सव के दौरान विद्यालय परिसर पूरी तरह से भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत में सुबह विद्यार्थियों द्वारा रामलीला का सजीव मंचन किया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों पर आधारित प्रसंगों को छात्रों ने अत्यंत भावपूर्ण अभिनय के साथ प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। इसके उपरांत डांडिया उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यालय की छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारंपरिक व रंग-बिरंगे परिधानों में सजी छात्राओं और महिलाओं ने डांडिया गीतों की थाप पर जमकर डांडिया व गरबा नृत्य किया। संगीत और डांडिया की खनक से वातावरण भक्तिमय और आनंदमय बना रहा।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी समृद्ध भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिलता है। साथ ही अभिभावकों की भागीदारी से विद्यालय और समाज के बीच आत्मीय संबंध और प्रगाढ़ होते हैं। अंत में सभी प्रतिभागियों के सराहनीय प्रदर्शन की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर संस्थापक डॉ रामउग्र सिंह‚ सचिव अश्वनी कुमार‚ प्रिंसिपल प्रियंका सरस्वती‚ एकेडमी हेड ऋतु यादव सहित सैकडों अभिभावक एवं छात्र—छात्रा मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments