Monday, October 19, 2026
HomeBlogश्याम सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने आँख-जाँच शिविर में 100 मरीजों का कराया...

श्याम सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने आँख-जाँच शिविर में 100 मरीजों का कराया जाँच मिला चश्मा

समाचार भारत
राघव शर्मा रमन-संवाददाता
गाज़ीपुर-क्षेत्र की समाजसेवी संस्था श्याम सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में करंडा के मैनपुर,तिवारीपुर,तथा सरयां गांव के लिये आंख-जांच का कैंप लगा|इस अवसर पर जिले के आई स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के द्वारा करीब तीन गांवों से 100 महिला-पुरुषों की आंख की जांच की गई तथा उन्हें चश्मा भी प्रदान किया गया|इस संबंध में पूछे जाने पर संस्था के निर्देशक कमलेश यादव ने बताया कि हमने सौ महिला-पुरुषों की आंखों का जांच करवाया है तथा उन्हें जांचोंपरांत चश्मा भी दिया गया|इस तरह से जो गांवों में रहने वाले गरीब और असहाय लोग हैं उन्हें दूर दराज या महंगे डॉक्टर के पास जाने से मुक्ति मिलती है तथा पैसा भी बच जाता है|हमारी संस्था समाज के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए बराबर तत्परता से काम करती है और जगह-जगह इसी तरह से आंख जांच शिविर का आयोजन करती है|इस अवसर पर संस्था के उपनिदेशक अमन यादव,हरिनंद यादव,डॉक्टर विनोद यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments