
पड़री, मीरजापुर। विकास खण्ड पहाड़ी के ग्राम पंचायत लोकापुर अंतर्गत उमरिया गांव में नवदुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में वर्षों से चली आ रही मां दुर्गा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ निभाई गई। शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर सोमवार को विधि-विधान से आरती, हवन एवं पूजन कर माता रानी का जयकारा लगाया गया। पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
पूजन-अर्चन के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नवरात्र के दोनों में आरती एवं पूजन के माध्यम से मां दुर्गा की आराधना की गई।
आयोजन में ग्राम प्रधान सुमन चतुर्वेदी, ग्राम प्रधान पति ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी (मंटू चौबे), बिन्नी दुबे,नव दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजन सरोज,(राजू), पुजारी आशीष सरोज, संजय गुप्ता, रामकुमार सिंह, तुलसी सरोज, सज्जन सरोज,अमरेश सरोज, राजू मौर्य एवं जितेंद्र सिंह, राजेंद्र विश्वकर्मा सहित समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे। सामूहिक सहभागिता से आयोजन श्रद्धा, आस्था और उल्लास का प्रतीक बना।
