चंदन वर्मा संवाददाता
गाज़ीपुर।
उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा प्रस्तुत लगभग 9 लाख 12 करोड़ रुपये के विशाल बजट को अब तक का ऐतिहासिक बजट बताते हुए भाजपा के पूर्व जिला मंत्री अनिल कुमार पांडे ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-27 के बजट में गाजीपुर जनपद के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जो जिले के समग्र विकास को नई गति देंगे।
अनिल कुमार पांडे ने बताया कि गाजीपुर को काशी-विन्ध्य क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के अंतर्गत शामिल किया गया है। इस प्राधिकरण में जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र जिले शामिल हैं। इसका उद्देश्य क्षेत्र का समेकित एवं नियोजित विकास सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि बजट में छात्र-छात्राओं के लिए टैबलेट, स्मार्टफोन एवं स्कूटी वितरण का प्रावधान किया गया है। गरीब बेटियों की शादी के लिए ₹1,00,000 की सहायता राशि निर्धारित की गई है। उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तीन नई यूनिवर्सिटी के निर्माण का भी प्रावधान किया गया है। साथ ही प्रभु श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के विकास हेतु अतिरिक्त बजट की व्यवस्था की गई है।
मनरेगा के तहत गाजीपुर जनपद को 2.57 अरब रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है, जिसमें लगभग 1.3 अरब रुपये सामग्री मद में तथा 1.54 अरब रुपये रोजगार सृजन पर खर्च किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त जिला पंचायत के लिए 125 करोड़ रुपये का मूल बजट पारित किया गया है।
मिड-डे मील योजना एवं परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प, विद्युतीकरण, बालक-बालिका शौचालय मरम्मत आदि कार्यों के लिए भी बजट में पर्याप्त प्रावधान किया गया है।
अनिल कुमार पांडे ने कहा कि यह बजट सर्वग्राही है, जिसमें ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ की भावना स्पष्ट रूप से झलकती है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को लगातार 10वीं बार बजट प्रस्तुत करने पर बधाई देते हुए कहा कि गाजीपुर की जनता इस ऐतिहासिक बजट का स्वागत करती
ऐतिहासिक बजट से गाजीपुर को नई दिशा, काशी-विन्ध्य विकास प्राधिकरण में शामिल होने पर खुशी भाजपा के पूर्व जिला मंत्री अनिल कुमार पांडे ने बताया—‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को मिला बल
Recent Comments
on Hello world!
