Friday, March 6, 2026
HomeBlogविकास को लेकर दिल्ली में उठी आवाज,भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा...

विकास को लेकर दिल्ली में उठी आवाज,भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत को सौंपा पत्रक, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव व सुंदरीकरण की मांग

जखनिया/गाज़ीपुर।
क्षेत्रीय विकास और जनसुविधाओं को लेकर जखनिया की आवाज अब दिल्ली तक पहुंच गई है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने दिल्ली में राज्यसभा सांसद एवं गाजीपुर की ‘आयरन लेडी’ संगीता बलवंत से स्नेहिल मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने अंगवस्त्र एवं नटराज की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया तथा जखनिया रेलवे स्टेशन पर प्रमुख मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव, सुंदरीकरण और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर एक विस्तृत पत्रक सौंपा।
प्रमोद वर्मा ने कहा कि जखनिया स्टेशन से सुदूर महानगरों के लिए क्षेत्रवासी निरंतर आवागमन करते हैं, लेकिन प्रमुख ट्रेनों के ठहराव के अभाव में यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने विशेष रूप से 22539/22540 मऊ-आनंद विहार, 19489/19490 गोरखपुर-अहमदाबाद, 01025/01026 एवं 01027/01028 दादर सेंट्रल, 15003/15004 चौरी-चौरा एक्सप्रेस तथा 18201/18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों के जखनिया स्टेशन पर ठहराव की मांग उठाई।
उन्होंने बताया कि जखनिया में पूर्व में निर्मित प्लेटफार्म नंबर-2 को विभागीय लापरवाही के चलते तोड़ दिया गया, जिससे प्लेटफार्म नंबर-3 पर ट्रेनों के आगमन में विलंब होता है और यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ती है। स्टेशन पर कोच डिस्प्ले बोर्ड, पीपी शेल्टर और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था का अभाव भी एक बड़ी समस्या है।
इसके अतिरिक्त स्टेशन परिसर के सामने व्यवस्थित सर्कुलर एरिया न होने से यात्रियों को वाहन लाने-ले जाने में दिक्कत होती है। गेट नंबर-17 पर पुराने केबिन के पास अंडरपास निर्माण की भी मांग की गई, जहां आए दिन छोटे वाहनों के जाम से बाजार क्षेत्र प्रभावित होता है।
प्रमोद वर्मा ने कहा कि सांसद संगीता बलवंत जनपद की समस्याओं को सदन में मजबूती से उठाने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जखनिया स्टेशन की मांगों को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से वार्ता करेंगी तथा वाराणसी रेल मंडल प्रबंधक को पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराएंगी।
क्षेत्रीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही जखनिया स्टेशन को बेहतर सुविधाएं और प्रमुख ट्रेनों का ठहराव मिल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments