चंदन वर्मा संवाददाता
दुल्लहपुर (गाजीपुर)।
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के गोदसईया गांव स्थित मगई नदी के पुल के समीप बुधवार की देर रात लगभग 9 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से करीब 20 वर्षीय अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी अशोक यादव एवं थाना अध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक युवक ने काले रंग की लोअर, नीली शर्ट एवं सफेद बनियान (गंजी) पहन रखी है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को उक्त हुलिये के युवक के संबंध में जानकारी हो तो तत्काल दुल्लहपुर थाना से संपर्क करें।
मगई नदी पुल के पास ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
