Friday, March 6, 2026
HomeBlogउच्च प्राथमिक विद्यालय मीरपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक ने संभाला कार्यभार, शिक्षा को...

उच्च प्राथमिक विद्यालय मीरपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक ने संभाला कार्यभार, शिक्षा को लेकर दिया प्रेरणादायक संदेश

संवाददाता दिलीप कुमार

जखनिया (गाजीपुर)।
शिक्षा क्षेत्र जखनिया के अंतर्गत स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय मीरपुर में नव नियुक्त प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री राम जन्म यादव ने कार्यभार ग्रहण करते ही विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने विद्यालय के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि “शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे मजबूत आधार है, और इसे अपनाकर हर बच्चा अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकता है।”
उन्होंने बच्चों को नियमित विद्यालय आने, समय पर पढ़ाई करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा अनुशासन का पालन करने की प्रेरणा दी। श्री यादव ने कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं है, बल्कि यह बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण का केंद्र है, जहां उन्हें अच्छे संस्कार, ज्ञान और आत्मविश्वास मिलता है।
कार्यभार ग्रहण करने के दौरान उन्होंने विद्यालय के समस्त शिक्षकों से भी संवाद किया और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रभावी शिक्षण पद्धति अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं और बच्चों को सही दिशा देना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर श्री राम जन्म यादव ने यह भी बताया कि वे अपनी पुस्तक ‘मेरी अधूरी इच्छाएँ’ को शीघ्र पूर्ण करने का प्रयास कर रहे हैं और जल्द ही इसे पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लेखन और शिक्षा दोनों ही समाज को जागरूक करने के मजबूत माध्यम हैं।
विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के कार्यभार ग्रहण करने के बाद शिक्षकों व छात्रों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने भी उनके इस सकारात्मक प्रयास की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments