उत्तर प्रदेश।
लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपने अधिकारों की मांग को लेकर जनपद मऊ के मुहम्मदाबाद में चल रहे शांतिपूर्ण धरने के क्रम में आज भूख हड़ताल का पहला दिन रहा। इस दौरान आंदोलन में शामिल रोहित गोंड की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
धरनास्थल पर मौजूद लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार का रवैया तानाशाहीपूर्ण है। गोंड समाज के लोगों का कहना है कि इस आंदोलन में कई बच्चों और बुजुर्गों के जीवन पर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो इसके लिए सरकार और प्रशासन को जवाबदेह होना पड़ेगा।
फिलहाल रोहित गोंड का जिला अस्पताल में उपचार जारी है, वहीं धरना शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहने की बात कही गई है।
लोकतांत्रिक व्यवस्था में अधिकार पाने के लिए गोड़ समाज का धरना में एक की हालत खराब, मऊ का मामला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
