Friday, March 6, 2026
HomeBlogपुलिस में बड़ा प्रशासनिक भूचाल! IPS अफसरों के थोक में तबादले, कई...

पुलिस में बड़ा प्रशासनिक भूचाल! IPS अफसरों के थोक में तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

युसूफ खान

लखनऊ/वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने एक साथ कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले करते हुए कई जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए हैं। इस व्यापक तबादला सूची को कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

तबादलों की इस बड़ी सूची में जहां वरिष्ठ अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वहीं कई जिलों को नए कप्तान मिले हैं। शासन के इस फैसले से पुलिस महकमे में नई ऊर्जा और सख्त कार्यशैली की उम्मीद की जा रही है।

सुजीत पांडे बने DG फायर सर्विस

वरिष्ठ IPS अधिकारी सुजीत पांडे को उत्तर प्रदेश फायर सर्विस का महानिदेशक (DG) नियुक्त किया गया है। आपदा प्रबंधन और अग्निशमन सेवाओं को आधुनिक बनाने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में फायर सर्विस को तकनीकी रूप से और मजबूत किया जाएगा।

प्रवीण कुमार को लखनऊ जोन का ADG

इसी क्रम में प्रवीण कुमार को लखनऊ जोन का अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) बनाया गया है। राजधानी समेत कई संवेदनशील जिलों की कमान अब उनके हाथ में रहेगी। कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और वीआईपी सुरक्षा जैसे अहम मोर्चों पर उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

वाराणसी के तेज तर्रार अफसर सरवणन टी बने SP अमेठी

तबादला सूची में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बने वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के तेज तर्रार एडीसीपी क्राइम सरवणन टी। उन्हें अब पुलिस अधीक्षक (SP) अमेठी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरवणन टी वाराणसी में अपने सख्त रवैये, तेज कार्रवाई और हाई-प्रोफाइल मामलों में बेहतरीन पुलिसिंग के लिए पहचाने जाते हैं। क्राइम कंट्रोल, गैंगस्टर कार्रवाई और संगठित अपराध के खिलाफ उनकी कार्यशैली को काफी सराहा गया है। अब अमेठी जैसे संवेदनशील जिले में उनकी तैनाती से अपराधियों में खलबली मचनी तय मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments