Friday, March 6, 2026
HomeBlogफर्जी GST बिलिंग और 54 करोड़ के फ्रॉड के अंतर्राज्यीय गिरोह का...

फर्जी GST बिलिंग और 54 करोड़ के फ्रॉड के अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 25000 का इनामिया पंजाब से गिरफ्तार

युसूफ खान वाराणसी

  • पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के मंडी गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के 84 कोटला डढेरी का निवासी है जसप्रीत
  • बनाते थे फर्जी फर्में, लेन-देन कुछ नही और कमाते थे करोड़ों का मुनाफा

वाराणसी :- कैंट थाने की पुलिस ने फर्जी GST बिलिंग और 54 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड के अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 25 हजार रूपये के इनामिया जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा को पंजाब से गिरफ्तार कर ले वाराणसी ले आई। 26 वर्षीय जसप्रीत पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के मंडी गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के 84 कोटला डढेरी का निवासी है। उसके खिलाफ कैंट थाने में धारा 316(2), 318(4), 319(2), 338, 336(3), 420(2), 61(2) में फर्जी GST बिलिंग एवं इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) फ्रॉड का मुकदमा दर्ज था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित हुआ था।

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह फर्जी फर्में बनाकर बिना किसी वास्तविक माल की खरीद-फरोख्त के जीएसटी पोर्टल पर फर्जी इनवॉयस एवं रिटर्न तैयार करते थे। इन फर्जी इनवॉयसों के आधार पर रजिस्टर्ड कंपनियों को कच्चा माल (लोहा/स्क्रैप आदि) बेचा हुआ दर्शाया जाता था। जबकि वास्तविकता में किसी प्रकार की भौतिक आपूर्ति नहीं होती थी। इस प्रकार फर्जी फर्मों के माध्यम से अवैध रूप से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ दिलाया जाता था। इसके जरिए सरकारी राजस्व को भारी क्षति पहुंचाई जाती थी। अभी तक जांच में सामने आया कि इस संगठित गिरोह ने फर्जीवाड़े के जरिए करीब 54 करोड़ (चौवन करोड़ रुपये) के जीएसटी राजस्व की चोरी की है।

पुलिस ने उसके कब्जे से लैपटॉप, टैबलेट, कई मोबाइल फोन, फर्जी फर्म आदि के दस्तावेज, पहचान पत्र, बैंकिंग से संबंधित सामग्री बरामद की किया है। इसे गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा, एसआई अभिषेक सिंह, एसओजी टीम के एसआई गौरव कुमार सिंह, आरक्षी आलोक कुमार मौर्य, दिनेश कुमार, उपेंद्र कुमार यादव रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments