Friday, March 6, 2026
HomeBlogवाराणसी के गेस्ट हाउस में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस-एसओजी की संयुक्त...

वाराणसी के गेस्ट हाउस में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस-एसओजी की संयुक्त छापेमारी से हड़कंप

संदीप पाण्डेय

वाराणसी।भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित त्रिदेव मंदिर के समीप विजय लक्ष्मी गेस्ट हाउस में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार के अनैतिक धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस कमिश्नर की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस और एसओजी-2 की संयुक्त टीम ने देर रात गेस्ट हाउस में छापेमारी की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।छापेमारी के दौरान गेस्ट हाउस के एक कमरे से एक युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में मिले, जबकि परिसर में दो अन्य युवतियां भी मौजूद थीं। मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने के बाद पुलिस ने तीनों युवतियों, एक ग्राहक और गेस्ट हाउस के मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
एसीपी भेलूपुर अपूर्व पांडेय ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना प्राप्त हुई थी कि विजय लक्ष्मी गेस्ट हाउस में देह व्यापार का अवैध धंधा संचालित किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस और एसओजी-2 टीम गठित कर गेस्ट हाउस पर छापेमारी की गई।
एसीपी ने बताया कि मौके से बरामद आपत्तिजनक सामग्री से देह व्यापार की पुष्टि हुई है। पकड़े गए सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों, दलालों, ग्राहकों और संभावित नेटवर्क के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा सके। साथ ही गेस्ट हाउस संचालक की भूमिका की भी गहराई से जांच की जा रही है कि वह इस अवैध धंधे में कितनी हद तक शामिल था।
घटना की जानकारी मिलते ही त्रिदेव मंदिर क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों में पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा का माहौल रहा। पुलिस का कहना है कि शहर में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments