Monday, October 19, 2026
Homeghazipurआयोजित हुआ ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने साझा किए विकसित...

आयोजित हुआ ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने साझा किए विकसित भारत के सपने।

संवाददाता सुनील यादव

(प्यारेपुर/सादात)गाजीपुर। विद्यार्थियों एवं युवाओं में राष्ट्रप्रेम, रचनात्मक सोच, जिम्मेदार नागरिकता तथा विकसित भारत के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से मंगलवार, 29 सितम्बर को बीआरसी के पास स्थित जीउतदास विद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी सादात श्री हेमवंत कुमार के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं युवाओं को राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अपने सपनों और विचारों को रचनात्मक रूप से अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित किया गया। देश का भविष्य आज के विद्यार्थियों और युवाओं के हाथों में है। उनकी रचनात्मक सोच, नवाचार, जिम्मेदारी और सकारात्मक दृष्टिकोण ही विकसित एवं सशक्त भारत की आधारशिला बनेगा।

कार्यक्रम में एआरपी सुधीर यादव, नोडल एआरपी रविन्द्र प्रताप यादव, सुमन चौहान, एसएमएसयू इंटर कॉलेज सादात से अनिल यादव, शहीद चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज सलेमपुर बघाईं से श्री विनोद कुमार यादव, राजकीय हाई स्कूल मखदुमपुर से रविन्द्र यादव, गोविन्द इण्टर कॉलेज से डॉ कमलेश कुमार तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सादात से सुनन्दा जी सहित अन्य शिक्षक एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राष्ट्र के विकास, सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा, नवाचार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता जैसे विषयों के प्रति जागरूक करते हुए ‘मेरे सपनों का भारत’ की संकल्पना को साकार करने में युवाओं की भागीदारी पर बल दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments