Thursday, September 3, 2026
HomeBlogसोते समय सर्पदंश से महिला की मौत, मऊ अस्पताल में डॉक्टरों ने...

सोते समय सर्पदंश से महिला की मौत, मऊ अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित किया,चारपाई पर सोते वक़्त जहरीले सांप ने डसा

शैलेन्द्र यादव संवाददाता

ग्राम प्रधान परशुराम मौर्या विनोद यादव गुड्डू जायसवाल जताया शोक!

​दुल्लहपुर (गाजीपुर): जखनिया विकासखंड के रामपुर पतारी गांव में बीती रात दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां चारपाई पर सो रही एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। समय पर सही इलाज न मिलने और अंधविश्वास के फेर में पड़ने के चलते महिला की जान चली गई।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर पतारी निवासी अशोक चौहान की 45 वर्षीय पत्नी भगवती देवी रात में अपने घर में चारपाई पर सो रही थीं। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उनके पैर में काट लिया। नींद में ही भगवती देवी को किसी चीज के काटने का अहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने तुरंत अपने पति और बच्चों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने टॉर्च जलाकर चारपाई के आसपास और बिस्तर पर काफी तलाश की, लेकिन अंधेरे के कारण कुछ भी नजर नहीं आया कि किस जीव ने काटा है।
​परिजन समझ नहीं पाए कि यह सर्पदंश का मामला है, जिससे स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। सुबह होते ही महिला के मुंह से झाग (गाज) निकलने लगा, जिसे देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में एक किराए का वाहन करके परिजन उन्हें मऊ जिले के फातिमा अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
​इसके बावजूद शोकाकुल परिजनों की उम्मीदें जिंदा थीं। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद भी वे शव को लेकर अंधविश्वास के चलते स्थानीय धार्मिक स्थल अमवा के सती धाम पहुंच गए, जिससे इलाज में और अधिक समय बर्बाद हुआ। अंततः जब वहां कोई राहत नहीं मिली, तो वे शव को वापस घर ले आए और कोहराम मच गया।
​मृतक भगवती देवी अपने पीछे पति अशोक चौहान और दो पुत्र व दो पुत्रियां रोता-बिलखता छोड़ गई हैं। उनके पति अशोक चौहान मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस आकस्मिक और दुखद निधन से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
​घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि परशुराम मौर्य, समाजसेवी विनोद यादव, गुड्डू जायसवाल, संतोष बरनवाल और आशीष जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग शोकसंताप परिजनों के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments