Wednesday, September 2, 2026
Homeghazipurआकाशीय बिजली की चपेट में आने से भैंस और गाय की दर्दनाक...

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भैंस और गाय की दर्दनाक मौत, प्रशासन ने शुरू किया मुआवजा आकलन

मौके पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अवधेश यादव राजू

पोस्टमार्टम हो गया जल्द मिलेगी मुआवजा, अतुल कुमार उपजिलाधिकारी

समाचार भारत
रमेश प्रसाद सोनी ब्यूरो चीफ
​जखनिया (गाजीपुर):
प्रकृति का कहर गाजीपुर जिले में एक बार फिर देखने को मिला है। जखनिया और बिरनो थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग गांवों में आज दोपहर हुई तेज मूसलाधार बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली (वज्रपात) की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत हो गई। इस घटना से पशुपालक परिवारों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
​राजापुर खटिया बाबा के पास गिरी बिजली
​जखनिया विकासखंड के अंतर्गत पदमपुर रामराय ग्राम सभा के राजापुर खटिया बाबा के पास आज दोपहर तेज बारिश के दौरान अचानक जोरदार धमाके के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इस भयानक तांडव की चपेट में आने से घर के बाहर बंधी हरी लाल राजभर की भैंस की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से पीड़ित परिवार सदमे में है।
​चौकड़ी गांव में भी हुआ वज्रपात
​उधर, बिरनो थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव में भी कुदरत का प्रकोप देखने को मिला। यहां निवासी विंध्याचल यादव पुत्र रामवृक्ष यादव की एक दुधारू गाय घर के बाहर खूंटे से बंधी हुई थी। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। एक ही दिन में दो मवेशियों की मौत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
​जनप्रतिनिधियों ने की मुआवजे की मांग
​घटना की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अवधेश यादव राजू तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया और हुए नुकसान का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने तहसील प्रशासन से मांग की है कि दोनों पीड़ित परिवारों को इस दैविक आपदा में हुए नुकसान का उचित और त्वरित मुआवजा दिया जाए।
​प्रशासनिक टीम ने किया आकलन
​घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन भी हरकत में आ गया है। मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल के साथ-साथ राजकीय पशु अस्पताल जखनिया के उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासनिक टीम ने दैविक आपदा की चपेट में आए दोनों पशुओं की मौत के मामलों में आर्थिक क्षति का आकलन कर लिया है, जिसे रिपोर्ट के जरिए शासन को भेजा जाएगा ताकि नियमानुसार पीड़ितों को सहायता राशि मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments