विशेष संवाददाता
गाजीपुर: शिक्षा के क्षेत्र में गाजीपुर जिले ने एक बार फिर अपनी धाक जमाई है। जनपद के जलालाबाद स्थित सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त मां शारदा चिल्ड्रेन कॉलेज के एक मेधावी छात्र ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
विद्यालय के सत्र 2024-25 के रेगुलर छात्र आदित्य यादव ने देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) में शानदार सफलता हासिल करते हुए 98.45 परसेंटाइल अर्जित किया है। आदित्य की इस असाधारण उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में जश्न का माहौल है, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विद्यालय परिवार में जश्न और गर्व का माहौल
आदित्य यादव की इस सफलता पर मां शारदा चिल्ड्रेन कॉलेज का पूरा परिसर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। शिक्षकों और प्रबंधन का कहना है कि आदित्य की यह उपलब्धि अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने साबित कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम किया जाए, तो ग्रामीण अंचल के छात्र भी बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं।
प्रबंध तंत्र ने दी शुभकामनाएं
छात्र की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री बृजेश कुशवाहा और प्रबंधक सूरज मौर्य ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने आदित्य यादव को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर आगे बढ़ने की कामना की। प्रबंध तंत्र ने कहा कि संस्थान हमेशा से अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उच्च कोटि का मार्गदर्शन देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी ऐसे ही होनहार छात्र देश का नाम रोशन करते रहेंगे।
छात्र आदित्य यादव ने नीट परीक्षा में लहराया परचम, 98.45 परसेंटाइल कर विद्यालय का नाम किया रोशन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
