चंदन
दुल्लहपुर (गाजीपुर)।
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव निवासी अनुष्का कुमारी ने पड़ोसी युवक पर आए दिन गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए दुल्लहपुर थाने में प्राथमिक तहरीर दी है।
पीड़िता अनुष्का कुमारी का कहना है कि पड़ोसी युवक द्वारा लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उसने बताया कि वह कई बार इस संबंध में शिकायत कर चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। अनुष्का के अनुसार 26 जनवरी की देर शाम आरोपी युवक ने फिर से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह भयभीत हो गई।
पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद शिकायती पत्र दुल्लहपुर थाने में सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच-पड़ताल कर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद से पीड़िता व उसके परिजनों में भय का माहौल है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व शीघ्र न्याय की मांग की है।
