संवाददाता इकरामुल हक सोनू अहमद
शादियाबाद (गाजीपुर)।
कस्बा दयालपुर स्थित ए. एच. एम. पब्लिक स्कूल एवं मदरसा जामिया अरबिया शादियाबाद में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। दोनों शिक्षण संस्थानों में राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति आस्था का संदेश गूंजता रहा।
ए. एच. एम. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोमल यादव द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। तिरंगे को सलामी देने के बाद राष्ट्रगान के स्वरों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर डॉ. उपेंद्र कुमार यादव,डॉ. आर. के. मौर्या डायरेक्टर अनुष्का नेत्र क्लीनिक,एवं डॉ. संजय कुशवाहा रूप लक्ष्मी हॉस्पिटल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अब्दुल्ला अहमद, ताहिर हुसैन, असलम सिद्दीकी,नेहाल सिद्दीकी,इरफान अजहरी,आफताब अंसारी ‘अपोलो’, रजनीश यादव, आनंद यादव ‘बुच्ची’, योगेश यादव, सुनील यादव, मुनीर जाफरी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नाटक, नृत्य, भाषण और समूह गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अर्धवार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मदरसा जामिया अरबिया शादियाबाद में भी दिखा राष्ट्रभक्ति का अनोखा संगम
वहीं दूसरी ओर मदरसा जामिया अरबिया शादियाबाद में भी गणतंत्र दिवस पूरे शान-ओ-शौकत के साथ मनाया गया। मदरसे के छात्रों ने देशभक्ति नात, तकरीर और भाषण के माध्यम से यह संदेश दिया कि शिक्षा चाहे किसी भी पद्धति की हो, राष्ट्रप्रेम सबसे ऊपर है।
मदरसे के उलेमा व शिक्षकों ने संविधान की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को देश की तरक्की में योगदान देने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मदरसे की शानदार सजावट और अनुशासित आयोजन लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
क्षेत्रवासियों की भारी सहभागिता
कार्यक्रम में अल्ताफ अहमद, रोशन सिंह,प्रधान अनिल कश्यप, प्रधान राशिद अंसारी मूसा, रोहित यादव, शिवम सिंह, इस्लाम अंसारी, बंटी कुमार, लालू यादव, जलालुद्दीन अंसारी, विनीत सिंह,पत्रकार प्रदीप दुबे, मो. शानू, हसन इकबाल,सहित भारी संख्या में ग्रामीण व अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन मोहम्मद कैफ सिद्दीकी ने किया।
अंत में ए. एच. एम. पब्लिक स्कूल व मदरसा जामिया अरबिया परिवार की ओर से सभी अतिथियों व उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
ए. एच. एम. पब्लिक स्कूल व मदरसा जामिया अरबिया में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, देशभक्ति के रंग में रंगा शादियाबाद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
