Tuesday, July 21, 2026
Homeghazipurहज 2027 के आवेदन फ़ॉर्म 20 जुलाई तक भरवा लें:- तक़ी अशरफ़...

हज 2027 के आवेदन फ़ॉर्म 20 जुलाई तक भरवा लें:- तक़ी अशरफ़ एडवोकेट

समाचार भारत मो० शाहनावाज़

सम्भल:- हज ट्रेनर ज़िला सम्भल तक़ी अशरफ़ एडवोकेट ने बताया कि हज कमेटी ऑफ़ इंडिया के सर्कुलर के अनुसार जो लोग अगले साल यानी 2027 में हज की पवित्र यात्रा पर जाना चाहते हैं वे लोग अपने फ़ॉर्म ऑनलाइन 20 जुलाई तक भरवा लें। हज 2027 के फ़ॉर्म ऑनलाइन आ गए हैं जिसकी लास्ट डेट 20 जुलाई 2026 है। जिन लोगों के पासपोर्ट पुराने बने हुए हैं उनके पासपोर्ट की वैलिडिटी 31 दिसम्बर 2027 तक होनी चाहिए जो लोग हज को जाने के लिए पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं वो लोग अपना पासपोर्ट तत्काल में बनवाएं ताकि आपका फ़ॉर्म इस साल भरा जा सके, 65 साल से ज़्यादा उम्र वालों के साथ एक 60 साल से कम वाला व्यक्ति साथ जाने के लिए होना चाहिए अगर कोई कम दिनों का हज करना चाहता है तो उसके लिए हज कमेटी ने 20 दिन का हज किया है लेकिन यह लिमिटेड लोगों के लिए होगा अगर ज़्यादा फ़ॉर्म भरे जाएंगे तब ड्रॉ के ज़रिए लोगों का चयन किया जाएगा आमतौर पर हज यात्रा 38 से 45 दिनों तक होती है। जो लोग चाहें तो नॉर्मल हज यानी 38-45 दिन वाला भी कर सकते हैं। साइबर कैफ़े, जनसेवा केन्द्र, या बाक़ी लोग जो फ़ॉर्म भरते हैं वो लोग एक बार मरकज़ी मदरसा में बात कर लें क्यूंकि अक्सर फ़ॉर्म भरने में ग़लती होती है जिससे आवेदक को बाद में बहुत परेशानी आती है हज के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ पासपोर्ट आधार कार्ड पैन कार्ड, बैंक की पासबुक कैंसिल चैक फ़ोटो ब्लड ग्रुप नॉमिनी का आधार कार्ड मोबाइल नम्बर ईमेल आईडी ज़िला सम्भल के हज के फ़ॉर्म उत्तर प्रदेश हज कमेटी द्वारा गठित हज ई-सुविधा केन्द्र मरकज़ी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम तेल मण्डी सम्भल में भरे जाएंगे आगे बताया कि सम्भल ज़िले से लगभग 506 के आसपास लोग हज करने के लिए इस साल 2026 में गए थे, सभी का हज पूरा हो चुका है और सभी लोग आने शुरू हो चुके हैं 26 जून तक सभी लोग वापस आ जाएंगे। अल्लाह के शुक्र से किसी के साथ कोई हादसा नहीं हुआ है। सभी ने अच्छी तरह से अपना हज पूरा कर लिया है।
पवित्र हज यात्रा 2027 के बारे कोई भी जानकारी हासिल करने के लिए राब्ता करें-

अब्दुल ख़ालिक़(हज ट्रेनर) क़ारी वसी अशरफ़(हज ट्रेनर) हाजी नदीम(हज ट्रेनर)
9457271007 9837766740 9897039750

तक़ी अशरफ़ एडवोकेट(हज ट्रेनर) मुहम्मद अहमद रज़ा
9557862256 9411071791

मिनजानिब:- ज़िला हज ट्रेनर्स सम्भल मरकज़ी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम तेल मण्डी सम्भल ज़िला सम्भल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments