Tuesday, July 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सरकारडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को पीएम मोदी ने किया साकार:...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को पीएम मोदी ने किया साकार: प्रमोद वर्मा


जखनिया (गाज़ीपुर): भारतीय जनता पार्टी जखनिया मंडल प्रथम के बूथ संख्या 242 पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति और अखंड भारत के प्रति समर्पण की एक ऐसी अमर गाथा है, जो सदैव युवाओं का मार्गदर्शन करती रहेगी।
शिक्षा और राष्ट्रवाद के पुरोधा
प्रमोद वर्मा ने स्मरण किया कि डॉ. मुखर्जी की प्रतिभा असाधारण थी; मात्र 33 वर्ष की आयु में वे कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे युवा कुलपति बने। वे शिक्षा को भारतीय मूल्यों और संस्कृति से जोड़कर देखना चाहते थे।
सपना हुआ साकार
डॉ. मुखर्जी के योगदान को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए उनका नारा— “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” आज भी प्रासंगिक है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डॉ. मुखर्जी का वह सपना पूरी तरह साकार हो चुका है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 का हटना और पूरे देश में ‘एक निशान-एक विधान’ का लागू होना, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई सबसे सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर कुल भास्कर पांडेय, सोमन वर्मा, राजेश जायसवाल, बिंदु गुप्ता, वरुण पांडेय, अशोक कुशवाहा, प्रकाश राजभर, शैलेंद्र, पंकज और पियूष सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments