Tuesday, July 21, 2026
Homepolice newsएसपी अभिषेक वर्मा ने किए 8 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था सुदृढ़...

एसपी अभिषेक वर्मा ने किए 8 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की कवायद

समाचार भारत अरविंद गुप्ता ब्यूरो चीफ

सोनभद्र।जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र अभिषेक वर्भा द्वारा पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति पर 8 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। यह आदेश दिनांक 14.06.2026 को आयोजित पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन में जारी किया गया।साथ ही, निरीक्षक हेमंत सिंह का माची किया गया पूर्व स्थानांतरण आदेश निरस्त कर दिया गया है।
स्थानांतरित अधिकारियों का विवरण:

  1. निरीक्षक हेमन्त कुमार सिंह – न्यायालय सुरक्षा प्रभारी से पुलिस लाइन
  2. निरीक्षक संजीव कुमार सिंह – न्यायालय सुरक्षा प्रभारी से पुलिस लाइन
  3. निरीक्षक जय सिंह – प्रभारी साइबर सेल से न्यायालय सुरक्षा प्रभारी
  4. निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी – प्रभारी साइबर थाना के साथ साइबर सेल का अतिरिक्त प्रभार
  5. उपनिरीक्षक राकेश राय – थाना कोन से चौकी प्रभारी, चांचीकला
  6. उपनिरीक्षक धर्मनारायण भार्गव – चौकी नई बाजार से चौकी प्रभारी, चुर्क
  7. उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह – चौकी लिलासी से थाना चोपन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर
  8. उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह – थाना बभनी से पुलिस लाइन
    पुलिस विभाग द्वारा किया गया यह प्रशासनिक फेरबदल कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने एवं पुलिसिंग में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने हेतु निर्देशित किया गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments