उत्पल दादा की रिपोर्ट

वाराणसी। गेल इंडिया ने वाराणसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ईंधन का संकल्प लेते हुए आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में रविंद्रपुरी स्थित “होटल क्रिस्टल बाउल” में पाइप्ड नेचुरल गैस की आपूर्ति सफलतापूर्वक आज शुक्रवार को शुरू की गई। आपूर्ति का शुभारंभ सुशील कुमार, महाप्रबंधक (जीएम),गेल द्वारा की गई। इस अवसर पर गेल (इंडिया) लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारीगण नवाज़िश अली अंसारी, (उप महाप्रबंधक), प्रवीण गौतम,(मुख्य प्रबंधक) (मार्केटिंग) देबाशीष साहू मुख्य रूप से मौजूद रहे। बताया गया कि पूर्व में इस होटल में संचालन हेतु प्रतिमाह लगभग 40 एलपीजी सिलेंडरों की खपत होती थी। पीएनजी आपूर्ति प्रारंभ होने के पश्चात अब इन सिलेंडरों की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी, जिससे उन्हें अन्य क्षेत्रों में उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जा सकेगा और अधिक उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सकेगा। गेल के अधिकारी ने बताया कि,पीएनजी से जुड़ने के साथ होटल को निरंतर एवं निर्बाध गैस आपूर्ति, उच्च स्तरीय सुरक्षा, परिचालन लागत में कमी तथा पर्यावरण अनुकूल ईंधन जैसे कई महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त होंगे। इसके उपयोग से होटल की कार्यप्रणाली अधिक स्वच्छ,सुरक्षित एवं कुशल बनेगी। साथ ही, एलपीजी सिलेंडरों के भंडारण, परिवहन एवं उससे जुड़े जोखिमों और असुविधाओं से भी मुक्ति मिलेगी।
अधिकारियों ने बताया कि,नवाज़िश अली अंसारी, (उप महाप्रबंधक) वाराणसी में विपणन गतिविधियों का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रत्येक कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक कारी मेहनत कर रहे हैं।
