Monday, May 25, 2026
HomeBlogप्रदेश की राजनीति में ‘HAM’ का शंखनाद, रघु मिश्रा बने प्रदेश अध्यक्ष;...

प्रदेश की राजनीति में ‘HAM’ का शंखनाद, रघु मिश्रा बने प्रदेश अध्यक्ष; 75 जनपदों में चलेगा “मिशन आत्मनिर्भर यूपी-2027”

उत्पल दादा की रिपोर्ट
वाराणसी | 1 मई, 2026।
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए वाराणसी में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की। ‘होटल कश्याम इन’ में हुए इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा) मो. कमाल परवेज ने रघु मिश्रा को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया।
इस अवसर पर रघु मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि कमाल परवेज के नेतृत्व में पार्टी का युवा वर्ग तेजी से संगठित हुआ है और देशभर में नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े युवाओं को सशक्त बनाना है।
रघु मिश्रा ने पार्टी के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के प्रति भी आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके नेतृत्व में लघु, छोटे और मध्यम उद्यमों को मजबूती मिली है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। साथ ही बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व ही देश के विकास का आधार बनेगा।
प्रेस वार्ता में रघु मिश्रा ने आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति भी स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि ‘मिशन आत्मनिर्भर यूपी-2027’ के तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों में संगठन को मजबूत किया जाएगा और हर बूथ तक पहुंच बनाई जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की एक मजबूत सहयोगी के रूप में कार्य करेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘सुरक्षित प्रदेश’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना पार्टी का प्रमुख लक्ष्य होगा। विशेष रूप से दलित, पिछड़े और युवा वर्ग को जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाएगा।
युवाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर देते हुए रघु मिश्रा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता “योजना दूत” बनकर सरकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने मुद्रा योजना और पीएमईजीपी जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
इस प्रेस वार्ता में दिल्ली के युवा प्रदेश अध्यक्ष अविनाश कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments