Wednesday, April 22, 2026
HomeBlogस्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में आज भव्य वार्षिकोत्सव, शाम 5 बजे से...

स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में आज भव्य वार्षिकोत्सव, शाम 5 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम



गाज़ीपुर।दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के सोनहड़ा गांव स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में आज वार्षिक उत्सव (एनुअल फंक्शन) का भव्य आयोजन किया जाएगा। विद्यालय परिसर में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर छात्रों, अभिभावकों और क्षेत्रीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ आज 31 मार्च को सायं 5:00 बजे से होगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। रंगारंग कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिससे कार्यक्रम को यादगार बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भानु प्रताप सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष गाजीपुर), मनोज सिंह (ओम जी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन, गौरा जखनिया) तथा अटल सिंह (एमटीडी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन, अलीपुर मदरा जखनिया) शामिल होंगे।
विद्यालय के प्रबंधक आशुतोष सिंह एवं प्रधानाचार्य अरविंद सर ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति, सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments