Saturday, June 13, 2026
HomeBlogदी सन साइन ज़खनिया के छात्र श्रीधर पाण्डेय, बने पीसीएस वाणिज्य कर...

दी सन साइन ज़खनिया के छात्र श्रीधर पाण्डेय, बने पीसीएस वाणिज्य कर अधिकारी, लोगो में ख़ुशी

जखनिया, गाजीपुर।
क्षेत्र के लिए गर्व, उल्लास और प्रेरणा का अद्भुत क्षण उस समय सामने आया, जब हुरमुजपुर के होनहार सपूत श्रीधर पाण्डेय ने अपनी पहली ही कोशिश में पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर वाणिज्य कर अधिकारी (Commercial Tax Officer) के प्रतिष्ठित पद पर चयनित होकर इतिहास रच दिया। उनकी इस शानदार सफलता ने पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है।
श्रीधर पाण्डेय की यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे जखनिया क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प, अनुशासन और अथक परिश्रम के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया, जो युवाओं के लिए एक जीवंत उदाहरण है।
श्रीधर की प्रारंभिक शिक्षा हुरमुजपुर में कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद उन्होंने कक्षा 6 से 10 तक की पढ़ाई The Sun Shine Senior Secondary School, जखनिया से पूर्ण की। आगे की उच्च शिक्षा हेतु उन्होंने लखनऊ से बी-टेक की डिग्री प्राप्त की। बचपन से ही मेधावी और अनुशासित रहे श्रीधर ने अपनी मेहनत को ही सफलता की कुंजी बनाया।
पारिवारिक पृष्ठभूमि भी उतनी ही प्रेरणादायक है। उनके पिता अशोक पांडे एक वरिष्ठ, कर्मठ और ईमानदार भाजपा नेता हैं, जबकि माता अनीता पांडे एक कुशल गृहिणी हैं। बहन आकांक्षा पाण्डेय भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटी हुई हैं।
श्रीधर की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय परिवार और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने गर्व व्यक्त किया। विद्यालय के प्रबंधक विपिन कुमार सिंह, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, दिनेश सिंह, शिवाकांत सिंह, अशोक गुप्ता, धर्मवीर भारद्वाज एवं प्रशांत सिंह ने कहा कि
“श्रीधर विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्रों में से एक रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि पूरे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।”
हुरमुजपुर क्षेत्र में इस सफलता को लेकर उत्सव जैसा माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की प्रतिभा लगातार ऊंचाइयों को छू रही है और श्रीधर पाण्डेय ने इस गौरवशाली परंपरा में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है।
श्रीधर पाण्डेय की इस शानदार उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश देती है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments