Wednesday, April 22, 2026
HomeBlogपहली ही कोशिश में पीसीएस में सफलता, रघुराज प्रताप सिंह बने बीडीओ...

पहली ही कोशिश में पीसीएस में सफलता, रघुराज प्रताप सिंह बने बीडीओ — क्षेत्र में खुशी की लहर

हरिबंश चौहान संवाददाता

दुल्लहपुर, गाज़ीपुर।दुल्लहपुर क्षेत्र के कोठिया गांव के होनहार सपूत रघुराज प्रताप सिंह ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के बल पर एक नई मिसाल कायम करते हुए यूपी पीसीएस परीक्षा 2024 में पहली ही कोशिश में सफलता हासिल कर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
रघुराज प्रताप सिंह शिक्षक मनोज कुमार सिंह के पुत्र हैं और उनकी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 1 से इंटरमीडिएट तक शाह फैज पब्लिक स्कूल, गाजीपुर में हुई। इसके बाद उन्होंने स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से पूर्ण की। शिक्षा के प्रति समर्पण और लक्ष्य के प्रति दृढ़ निश्चय ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।
शिक्षा और संस्कारों की मजबूत नींव उन्हें परिवार से ही मिली है। उनके मनमोहन सिंह एक आदर्श शिक्षक रहे वहीं उनके पिता मनोज सिंह भी शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनकी माता रिंकू सिंह एक कुशल गृहिणी हैं, जिन्होंने हमेशा उन्हें प्रेरित और प्रोत्साहित किया।
रघुराज की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। गांव और आसपास के लोगों में मिठाइयां बांटी जा रही हैं और हर कोई उनकी सफलता को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बता रहा है।
रघुराज प्रताप सिंह की यह उपलब्धि यह साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता अवश्य मिलती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments