ज़खनिया गाजीपुर।
जखनिया विधानसभा 373 के अंतर्गत जखनिया क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की घोषणा के बाद स्थानीय स्तर पर एक भी पदाधिकारी को स्थान न मिलने से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरी निराशा देखी जा रही है। वर्षों से पार्टी की मजबूती के लिए समर्पित कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की अनदेखी को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
भाजपा के महत्वपूर्ण संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार इस बार संगठन द्वारा ओबीसी वर्ग से अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में जखनिया क्षेत्र के कई सक्रिय और कर्मठ युवा नेताओं के नाम चर्चा में हैं।
वरिष्ठ नेताओं में प्रमोद वर्मा, उमाशंकर यादव, मयंक जायसवाल, विपिन सिंह, मानवेंदु सिंह ‘मानव’ सहित कई ऐसे चेहरे हैं, जिन्होंने संगठन के लिए जमीनी स्तर पर लगातार कार्य किया है। इन नेताओं की सक्रियता और सामाजिक पकड़ को देखते हुए स्थानीय कार्यकर्ता इस बार जखनिया मुख्यालय से प्रतिनिधित्व की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि जखनिया के ओबीसी वर्ग से कोई युवा चेहरा संगठन की कमान संभाल सकता है, जिससे पार्टी को नई ऊर्जा और सामाजिक संतुलन दोनों प्राप्त होगा।
इस संबंध में पूर्व जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह ने संतुलित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “पार्टी का शीर्ष नेतृत्व हमेशा सम्माननीय रहा है। संगठन जो भी निर्णय लेगा, उसे सभी कार्यकर्ता सहर्ष स्वीकार करेंगे।”
फिलहाल, जखनिया में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं और सभी की निगाहें युवा मोर्चा अध्यक्ष के चयन पर टिकी हुई हैं, जो क्षेत्रीय राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।
भाजपा पदाधिकारियों की अनदेखी से बढ़ी नाराजगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष को लेकर तेज हुई चर्चाएं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
