Thursday, March 26, 2026
HomeBlog“नारी शक्ति की बात योगी जी के साथ” कार्यक्रम सम्पन्न, गाजीपुर की...

“नारी शक्ति की बात योगी जी के साथ” कार्यक्रम सम्पन्न, गाजीपुर की महिलाओं से मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल संवाद

विशेष संवाददाता
गाजीपुर, 08 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “नारी शक्ति की बात योगी जी के साथ” कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन के निकट स्थित ऑडिटोरियम सभागार में किया गया। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित वाराणसी मंडल के जनपद गाजीपुर की महिलाओं ने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया।
कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं तथा जनपद में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नव चयनित मुख्य सेविका साक्षी सिंह को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया।
लखनऊ स्थित Indira Gandhi Pratishthan के जुपिटर ऑडिटोरियम से मुख्यमंत्री ने गाजीपुर की लाभार्थी महिला प्रमिला देवी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। प्रमिला देवी ग्राम पंचायत दुर्खुशी, विकास खंड मरदह की निवासी हैं। उन्होंने बताया कि पति के निधन के बाद जीवन में कठिन परिस्थितियां आ गई थीं, लेकिन सरकार की विभिन्न योजनाओं का सहारा मिलने से धीरे-धीरे उनकी जिंदगी पटरी पर लौटने लगी।
प्रमिला देवी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें निराश्रित महिला पेंशन, बेटी के लिए कन्या सुमंगला योजना, बच्चों की शिक्षा व भरण-पोषण के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, उज्ज्वला गैस कनेक्शन तथा पात्र गृहस्थी योजना के तहत राशन मिल रहा है। इसके अलावा वह कंपोजिट विद्यालय में रसोइया के रूप में कार्य भी कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रमिला देवी के साहस और आत्मनिर्भरता की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं में अपार शक्ति है और वे अपने दम पर जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकती हैं। उन्होंने आयुष्मान योजना से जुड़ने की भी सलाह दी और बताया कि रसोइयों के लिए 5 लाख रुपये तक के उपचार हेतु आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ 1 अप्रैल से मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति और प्रेरणा का स्रोत हैं। सरकार महिलाओं के विकास, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार योजनाएं चला रही है, ताकि वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यदि महिलाएं सशक्त होंगी तो देश भी सशक्त बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं समाज में नई पहचान बना सकती हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 महिलाओं और मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा नव चयनित मुख्य सेविका साक्षी सिंह को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल, सूचना अधिकारी राकेश कुमार सहित लगभग 450 लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments