Wednesday, April 22, 2026
HomeBlogहोली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था में खलल डालने वाली 8 महिलाएं गिरफ्तार

होली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था में खलल डालने वाली 8 महिलाएं गिरफ्तार


गाजीपुर, 04 मार्च 2026। गाजीपुर पुलिस ने होली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना रामपुर मांझा क्षेत्र से 8 वांछित महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। थाना रामपुर मांझा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 026/2026 में धारा 109(1), 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 61(2) बीएनएस व 7 CLA एक्ट के तहत वांछित अभियुक्ताओं को ग्राम तरांव, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर से हिरासत में लिया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार की गई महिलाओं पर होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने और सुरक्षा व्यवस्था में खलल डालने का आरोप है। सभी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्ताओं के नाम व पता:
शहाना पुत्री मुन्ना (21 वर्ष), निवासी तरांव, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर
रुकसाना पुत्री बब्बन (20 वर्ष), निवासी तरांव, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर
मेराजन उर्फ सलीमुन पुत्री सन्टु (22 वर्ष), निवासी तरांव, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर
हुस्नामा पत्नी अमित शाह (40 वर्ष), निवासी तरांव, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर
सादमा पुत्री सन्टु (20 वर्ष), निवासी तरांव, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर
नरगिस पत्नी सन्टु (45 वर्ष), निवासी तरांव, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर
शबनम पुत्री गुड्डू (20 वर्ष), निवासी तरांव, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर
नजरुल निशा उर्फ निशा पत्नी बब्लू अली (35 वर्ष), निवासी तरांव, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष के. पी. सिंह, थाना रामपुर मांझा
उ0नि0 दयाराम मौर्य
म0का0 प्रियंका कुमारी
म0का0 राधा बिन्द
म0का0 प्रियंका त्रिपाठी
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments