Wednesday, April 22, 2026
HomeBlogप्रतिष्ठित दवा व्यापारी हरिशंकर तिवारी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

प्रतिष्ठित दवा व्यापारी हरिशंकर तिवारी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर


जखनिया/गाजीपुर। जखनिया क्षेत्र के प्रतिष्ठित दवा व्यापारी और अपने मृदुल स्वभाव व सेवा भावना के लिए पहचाने जाने वाले श्रद्धेय हरिशंकर तिवारी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को जखनिया क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति बताया जा रहा है। जखनिया व्यापार मंडल सहित क्षेत्र के व्यापारियों और सामाजिक लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
भाजपा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जब जखनिया क्षेत्र में मेडिकल स्टोर और स्वास्थ्य सुविधाएं नाम मात्र की थीं, उस समय हरिशंकर तिवारी लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं थे। उन्होंने कम कीमत पर लोगों को अच्छी दवाएं उपलब्ध कराकर समाज की बड़ी सेवा की। आज भी जखनिया बाजार में जहां उनकी दुकान स्थित है, उस स्थान को लोग “तिवारी गली” के नाम से जानते हैं।
उन्होंने कहा कि लोगों का मानना था कि तिवारी जी के हाथों में यश था। उनके द्वारा दी गई दवा से मरीज जल्दी स्वस्थ हो जाते थे। उन्होंने अपने जीवन में निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा की और हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहे। उनके निधन से जखनिया क्षेत्र ने एक सच्चे समाजसेवी और सरल स्वभाव के व्यक्ति को खो दिया है।
इस अवसर पर व्यापार मंडल से जुड़े लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय, व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, विजय गुप्ता, राहुल चौरसिया, धर्मेंद्र चौरसिया, अशोक जायसवाल, बबलू गुप्ता, विजय मद्धेशिया, प्रशांत सिंह, नंदू गुप्ता, इंद्रजीत सिंह, संतोष सिंह मुन्ना, सतीश जायसवाल, मुकेश वर्मा, कैलाश वर्मा, दुर्गा प्रसाद सहित अनेक व्यापारियों व क्षेत्रीय लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments