Wednesday, April 22, 2026
HomeBlogहोली व रमजान को लेकर जलालाबाद में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति...

होली व रमजान को लेकर जलालाबाद में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

संवाददाता शैलेन्द्र यादव
जलालाबाद, गाज़ीपुर। आगामी होली और रमजान महापर्व को देखते हुए क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से जलालाबाद चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों में पैदल गश्त और भ्रमण किया।
चौकी प्रभारी ने पुलिस कांस्टेबलों के साथ मुख्य बाजार, संवेदनशील स्थानों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं युवाओं से संवाद कर त्यौहार को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।
पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्र ने कहा कि पुलिस प्रशासन क्षेत्र में सतर्क है और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि त्यौहार खुशी और सद्भाव का प्रतीक है, इसे मिल-जुलकर शांतिपूर्वक मनाएं।
इस दौरान जलालाबाद ग्राम प्रधान अनिल कुमार वर्मा,हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल बजरंग बहादुर, प्रभाकर, शिवम यादव एवं विवेक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और आमजन में विश्वास का वातावरण बना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments