Friday, March 6, 2026
HomeBlogगाजीपुर में पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी

गाजीपुर में पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी


गाजीपुर, दिनांक 03.03.2026।
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामपुर माँझा पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने मु0अ0सं0 24/2026 में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
थाना रामपुर माँझा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 24/2026, धारा 137(2), 87, 96, 64 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत वांछित अभियुक्त को 03 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान पहाड़पुर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: इमरान अली प
निवासी: क्षेत्री थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक सरोज कुमार पाण्डेय मय हमराह, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर
पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments