राम अवतार यादव विशेष संवाददाता


सादात । सादात ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालयों से तीन छात्रों का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन किया गया है । चयनित छात्रों में उच्च प्राथमिक विद्यालय पलिवार से रिशु यादव कक्षा-6 , फौलादपुर से समीर सैगल कक्षा-7 एवं मजुई से रूची यादव कक्षा-8 शामिल हैं।
यह उपलब्धि बच्चों की जिज्ञासा, वैज्ञानिक सोच, नवाचार की भावना एवं सतत परिश्रम का परिणाम है। इन नन्हे वैज्ञानिकों ने अपने अभिनव विचारों और मॉडल के माध्यम से यह सिद्ध किया है कि ग्रामीण परिवेश में भी प्रतिभा किसी अवसर की मोहताज नहीं होती।
इस सफलता का श्रेय संबंधित विद्यालयों के समर्पित शिक्षकों को भी जाता है, जिनके मार्गदर्शन, प्रेरणा और अथक प्रयासों ने छात्रों को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया। अलग-अलग प्रतियोगी विषयों के क्षेत्रों में छात्रों द्वारा सफलता प्राप्त करना शिक्षकों की सच्ची तपस्या और समर्पण का ही प्रतिफल है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नोडल ए.आर.पी. रविन्द्र प्रताप, ए.आर.पी. सुधीर यादव, रमेश राय, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव, अटेवा अध्यक्ष सुनील यादव, जूनियर अध्यक्ष संजय कुमार कश्यप सुभाष सिंह यादव, विंध्याचल मौर्य, रामदरश यादव, रमाशंकर सिंह, राम अवध यादव, सतीश सिंह, सावित्री ने छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं है।
